राजाभीठा के राजा पोखर में बुजुर्ग को गोली मारकर किया घायल
बोआरीजोर प्रखंड के राजा पोखर में एक बुजुर्ग ताला बास्की को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना बुधवार रात को हुई जब वह अपने घर के आंगन में सो रहे थे। उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल गोड्डा ले जाया...

बोआरीजोर प्रतिनिधि बोआरीजोर प्रखंड के राजाभीठा थाना क्षेत्र के राजा पोखर में एक बुजुर्ग को अज्ञात अपराधी ने गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। बताया जाता है कि राजापोखर निवासी ताला बास्की 50 वर्ष अपने घर के आंगन में बुधवार रात्रि सोया था। इसी दौरान रात करीब 2 बजे अज्ञात अपराधियों ने पीठ पर गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल गोड्डा ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि ताला बास्की अपने घर के आंगन में अकेले सोया था। अपराधियों ने उनकी पीठ में गोली मार दी, जो रीढ़ की हड्डी में जा कर फंस गई है।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बुधवार रात को सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के तिलाबाद से एक बारात आई थी। रात 12 बजे तक चले कार्यक्रम के दौरान बारातियों में झगड़ा भी हुआ था। हालांकि, ताला बास्की शादी में शामिल नहीं हुए था किसी झगड़े में भी नहीं गया था। इधर घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना राजाभीठा थाना को दिया। सूचना पर राजाभीठा थाना प्रभारी निर्मल कुमार मंडल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को पहले सदर अस्पताल भेजा। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि ताला बास्की झारखंड आंदोलन से जुड़े रहे हैं। फिलहाल धनबाद हॉस्पिटल में ऑपरेशन कर गोली निकाला जा रहा है। थाना प्रभारी निर्मल कुमार ने कहा कि पुलिस कांड दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।