पंचायत सेवक प्रकरण पर महासंघ ने दी 23 से हड़ताल की धमकी
गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने बलथारिया डुमरी के पंचायत सेवक सुखलाल महतो से मिलने के बाद उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। महासंघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। सुखलाल ने बीडीओ पर मानसिक...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। बलथारिया डुमरी के पंचायत सेवक सुखलाल महतो प्रकरण पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी से लेकर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का तेवर भी आक्रामक है। शनिवार को सांसद ने रिम्स रांची में इलाजरत पंचायत सेवक और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूरे घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग मुख्यमंत्री से की है तो दूसरी और महासंघ ने समाहरणालय परिसर में बैठक कर 23 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। यूनियन नेता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि डुमरी बीडीओ द्वारा प्रताड़ित और अपमानित करने के कारण ही पंचायत सेवक सुखलाल को कीटनाशक दवा खाकर मौत के लिए विवश किया गया।
दूसरी ओर सांसद ने कहा कि डुमरी प्रखंड परिसर में पंचायत सेवक सुखलाल ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वह अभी जीवन मृत्यु की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने बीडीओ अन्वेश ओना एवं अन्य तीन लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है और आत्महत्या के प्रयास के लिए दोषी ठहराया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पंचायत सेवक पर किस तरह का दवाब बनाया जा रहा था। कहा कि डुमरी प्रखंड कार्यालय में हुई यह घटना प्रखंड अधिकारियों की मनमानी और भ्रष्ट लोगों के साथ मिलीभगत के भष्टाचार की ओर इंगित करती है। दिए ज्ञापन में सांसद ने कहा कि रिम्स के आइसीयू में इलाजरत पंचायत सेवक और उनके परिवार से मुलाकात की गई। सहायता की गई। इस दौरान डॉक्टर से मिलकर उनके स्वास्थ्य की वास्तविक स्थिति के संदर्भ में जाना गया। कहा कि मुख्यमंत्री और गिरिडीह डीसी को भी इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के लिए भी पत्र लिखा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।