डोरंडा में कृषि जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
भारत सरकार के कृषि संकल्प अभियान के तहत डोरंडा पंचायत सचिवालय में कृषि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि पदाधिकारी सुनील पासवान ने किसानों को उन्नत तकनीक से कृषि कार्य करने की सलाह दी।...

खोरीमहुआ। भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को डोरंडा स्थित पंचायत सचिवालय में कृषि विज्ञान केंद्र गिरिडीह के तत्वाधान में कृषि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के अलावा पंचायत के मुखिया सहित दर्जनों किसानों ने भाग लिया। इस दौरान प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी सुनील पासवान ने कहा कि किसान कृषि कार्य को उन्नत तकनीक से करें और बेहतर लाभ लें। इसके लिए सरकार कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक करने में लगी हुई है। इसी के तहत आज डोरंडा पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां किसानों को खरीफ फसल लगाने से पूर्व उन्नत कृषि की तकनीक की जानकारी दी गयी।
किसानों से भी विचार आमंत्रित किए गए। साथ ही नवाचार का डॉक्यूमेंटेशन साझा किया गया। इस दौरान बताया गया कि भारत सरकार 29 मई से 12 जून तक 700 जिले के 1.5 करोड़ किसानों से सीधा संवाद का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत धनवार प्रखण्ड क्षेत्र में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 29 को उत्तरी डोरंडा में कार्यक्रम किया गया जबकि 30 मई को को सापामारन, परसन, कैलाढाब में कार्यक्रम कर किसानों से संवाद किया जाना है। कार्यक्रम में मुखिया सोनी देवी, उपमुखिया पिंटू रजक, पंचायत समिति सदस्य रवि अग्रवाल, नरेश यादव, नीलम कुमारी, प्रवीण सिंह, गोपाल भदानी, विशेश्वर कुशवाहा, मिथलेश वर्मा, सुनील वर्मा के अलावा बीटीएम रंजीत कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।