किसानों को नई तकनीकी की दी गई जानकारी
बेंगाबाद कृषि विज्ञान केंद्र की टीम ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों से बातचीत की। उन्होंने उन्हें नई तकनीक, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जैविक खेती और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। इसके...

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बेंगाबाद कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने शुक्रवार को चिन्हित गांवों का दौरा किया और किसानों से सीधा संवाद कर कृषि के नई तकनीक एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसमें मौनजोरी, बरियारपुर और बहादुरपुर गांवों के किसान शामिल थे। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती करने के तरीके एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के विषय में जानकारी दी। इसके अलावा आधुनिक तकनीकों, नई फसल की किस्मों, पशुपालन, बागवानी, फूड प्रोसेसिंग, मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन, सुक पालन व बकरी पालन से किसानों को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया गया। वहीं जैविक खेती के बारे में भी बताया गया।
मौके पर केविके के प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक डा पंकज सेठ ने किसानों को पशुपालन विषय पर जानकारी देते हुए कृषि के नई तकनीक को अपनाने पर बल दिया है। मौके पर भारतीय कृषि प्रौद्योगिकी संस्थान जैव प्रौद्योगिकी के कार्तिक शर्मा ने फसलों और डा सोमाजित सरकार ने पशु रोग पर किसानों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। शिक्षा प्रसार विभाग के डा सर्वेश कुमार प्रसाद रविंद्र नाथ टैगोर कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिक ने बागवानी और मधुकर कुमार ने फूल फल एवं सब्जी की खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रुबी कुमारी, रजनीश कुमार, भीम सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।