All India Forward Bloc Meeting in Domapahadi Expansion and Local Issues Discussed फाब्ला का संगठन विस्तार, नंदलाल बने सचिव, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsAll India Forward Bloc Meeting in Domapahadi Expansion and Local Issues Discussed

फाब्ला का संगठन विस्तार, नंदलाल बने सचिव

सोमवार को डोमापहाड़ी रजक टोला में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की मीटिंग हुई। पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने सरकार की जन विरोधी नीतियों पर चर्चा की। उन्होंने संगठन विस्तार का निर्णय लिया और स्थानीय ब्रांच...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 28 April 2025 05:09 PM
share Share
Follow Us on
फाब्ला का संगठन विस्तार, नंदलाल बने सचिव

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। सोनबाद पंचायत के डोमापहाड़ी रजक टोला में सोमवार को संगठन विस्तार को लेकर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक मीटिंग आयोजित की गई। पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव मुख्य रुप से मौजूद थे। पार्टी के उद्देश्यों सहित विभिन्न जन सवालों पर चर्चा कर संगठन विस्तार करने का निर्णय लिया गया। मौके पर कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर स्थानीय ब्रांच कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से कॉ. नंदलाल रजक को सचिव चुना गया। अधिकार से वंचित कर रही है सरकार

फाब्ला नेता यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार लोगों को अधिकार से वंचित करती जा रही है। खासकर केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों का दुष्प्रभाव बड़ी तेजी से आम जन-जीवन पर पड़ रहा है, लेकिन सांप्रादायिक एजेंडे पर काम कर सत्ता शीर्ष पर बैठे लोग बड़ी ही धुर्तता से जन सवालों को हाशिए पर धकेलते जा रहे हैं। लोगों को इस साजिश को समझना होगा। अपने मूलभूत सवालों पर खड़ा होकर सरकार की नीतियों का विरोध करना होगा। मौके पर डोमापहाड़ी की समस्या पर भी चर्चा की गई। इसमें वन विभाग के पूर्वजों से आवागमन के रास्ते से भी ग्रामीणों को वंचित करने का मामला उठाया गया। वोट लेनेवालों ने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसीलिए फॉरवर्ड ब्लॉक जैसे संगठन की जरूरत है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस और उनका समाजवादी रास्ता ही जनता के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। उन्होंने लोगों से संगठन से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम की अगुवाई फॉरवर्ड ब्लॉक नेता शंभू तुरी ने की, जबकि नंदलाल रजक, बोधी रजक, महावीर रजक, पप्पू रजक, लखन रजक, अनिल रजक, शनि रजक, संतु रजक, विजय रजक, अखिलेश रजक, मुकेश रजक, संतोष रजक, केशो रजक, उर्मिला देवी, आरती देवी, कुंती देवी, कविता देवी, सुजीता देवी, चमेली, सुहागित देवी, भगवतिया देवी, चमेली देवी, पम्मी देवी, रूबी देवी, रिंकू देवी, मुनकी देवी सहित अन्य लोगों ने फॉरवर्ड ब्लॉक का सदस्य बनने की घोषणा की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।