Attempted Murder of Widow FIR Filed Against In-Laws in Bihar महिला की हत्या के प्रयास में 4 पर प्राथमिकी दर्ज, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsAttempted Murder of Widow FIR Filed Against In-Laws in Bihar

महिला की हत्या के प्रयास में 4 पर प्राथमिकी दर्ज

गावां प्रखंड के एक गांव में एक विधवा महिला के साथ उसके देवर द्वारा यौन शोषण किया गया। महिला गर्भवती हो गई और जबरन गर्भपात कराया गया। आरोप है कि बाद में उसे जहर दिया गया और गोली मारने की कोशिश की गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 13 April 2025 04:10 AM
share Share
Follow Us on
महिला की हत्या के प्रयास में 4 पर प्राथमिकी दर्ज

गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के एक गांव में विधवा महिला को जान से मारने के प्रयास मामले में सास, ससुर समेत चार लोगों पर गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गौरतलब हो कि गावां थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला के साथ उसके देवर के द्वारा जबरन यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया था। जिसमें महिला गर्भवती हो गई थी। बाद में जबरन उसका गर्भपात कराया गया। आरोप है कि बाद में महिला को जहर खिला दिया गया था। जब नहीं मरी तो गोली मारने की बात सामने आई थी। आनन फानन में महिला को बिहार के जमुई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मामले में गावां थाना में पीड़िता की मां के द्वारा सास-ससुर और देवर समेत 4 के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। मामले की जांच के लिए गावां थाना पुलिस ने शनिवार को घटनास्थल पर जाकर पूछताछ की। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि आवेदन के आधार पर गावां थाना में कांड संख्या 39/25 के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।