Bihar CPI-ML Protest March Against Adani and Resource Exploitation in Jharkhand भाकपा माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च , Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBihar CPI-ML Protest March Against Adani and Resource Exploitation in Jharkhand

भाकपा माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

गावां प्रखंड में भाकपा माले द्वारा बुधवार को प्रतिवाद मार्च निकाला गया। यह मार्च गर्ल्स हाई स्कूल से ब्लॉक मोड़ तक था। लोगों ने अडानीकरण का विरोध करते हुए नारे लगाए। पार्टी सचिव सकलदेव यादव ने केंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 1 May 2025 03:31 AM
share Share
Follow Us on
भाकपा माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड में भाकपा माले द्वारा बुधवार को प्रतिवाद मार्च निकाला गया। यह मार्च गर्ल्स हाई स्कूल गावां से ब्लॉक मोड़ तक आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी प्रखंड सचिव सकलदेव यादव उपस्थित थे। प्रतिवाद मार्च में शामिल लोगों ने झारखंड को छत्तीसगढ़ बनाना बंद करो, नक्सल के नाम पर आदिवासियों का खून बहाना बंद करो, अडाणी का यह खजाना नहीं, झारखंड का खनिज हमारा है जैसे नारे लगाए। मौके पर सकलदेव यादव ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड को अडानीकरण करना चाहती है और यहां की जल, जंगल, जमीन को आदिवासियों और झारखंडियों से छीनना चाहती है।

उन्होंने कहा कि गोड्डा का अडानी पावर प्लांट इसका मुख्य उदाहरण है। कार्यक्रम में पंसस अकलेश यादव, भाकपा माले प्रखंड कमेटी सदस्य आनंदी यादव, संजय दास, सुरेश दास, पवन वर्मा, रंजीत यादव, मुन्ना यादव, सदानंद यादव, अरुण यादव, सुधीर भुइयां, प्रदीप चौधरी, उमेश राय, जितेंद्र यादव, सुमित यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।