BJP s Suresh Saw Accuses Hemant Soren of Targeting Babulal Marandi Amid Growing Popularity बाबूलाल की लोकप्रियता से घबरा गई है हेमंत सरकार: सुरेश, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBJP s Suresh Saw Accuses Hemant Soren of Targeting Babulal Marandi Amid Growing Popularity

बाबूलाल की लोकप्रियता से घबरा गई है हेमंत सरकार: सुरेश

गिरिडीह के भाजपा नेता सुरेश साव ने कहा है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बढ़ती लोकप्रियता से हेमन्त सोरेन घबरा गए हैं। मरांडी गरीबों और शोषितों की आवाज बनकर सरकार के भ्रष्टाचार के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 3 June 2025 05:45 AM
share Share
Follow Us on
बाबूलाल की लोकप्रियता से घबरा गई है हेमंत सरकार: सुरेश

गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की लोकप्रियता से हेमन्त सोरेन घबरा गई है। बाबूलाल मरांडी गरीबों, शोषितों एवं वंचितों की आवाज बनकर राज्य सरकार और उनके भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं। चाहे वो जेएसएससी व सीजीएल में अनियमितता का मामला हो या फिर बालू -पत्थर और जमीन माफिया का मामला। हेमन्त सरकार और उनके अधिकारी बाबूलाल मरांडी को रास्ते से हटाने और झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजना चाहती है। सुरेश साव ने कहा कि अगर बाबूलाल के साथ कुछ भी अप्रिय घटना हुई या साजिश के तहत इन्हें फंसा कर इनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया तो भाजपा के कार्यकर्ता और झारखंड की जनता सड़क पर उतरकर इस सरकार का ईंट से ईंट बजा देंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।