हफीजुल के विवादित बयान के खिलाफ आक्रोश मार्च 19 को
झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन के विवादित बयान के खिलाफ भाजपा ने 19 अप्रैल को गिरिडीह स्टेडियम से समाहरणालय तक पैदल आक्रोश मार्च निकालने का निर्णय लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में इस...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन के विवादित बयान के खिलाफ जिला भाजपा ने 19 अप्रैल को गिरिडीह स्टेडियम से लेकर समाहरणालय तक पैदल आक्रोश मार्च निकालने का निर्णय लिया है। इसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे करेंगे। पैदल आक्रोश मार्च में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, भाजपा प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, दिनेश प्रसाद यादव, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी सहित भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि मंत्री हफीजुल हसन के विवादित बयान से जनमानस में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि समाहरणालय प्रागंण में सभा का आयोजन होगा। इसके पश्चात राज्यपाल के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा जायेगा। ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मंत्री हफीजुल हसन को संवैधानिक पद से हटाने की मांग की जायेगी। उन्होंने बताया कि मंत्री के विवादित बोल को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया जायेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।