Congress Party Expands Birni Block Committee Under Organization Creation Program 2025 बिरनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsCongress Party Expands Birni Block Committee Under Organization Creation Program 2025

बिरनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया

बिरनी प्रखंड में कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन कार्यक्रम 2025 के तहत प्रखंड कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए और पार्टी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 15 June 2025 04:44 PM
share Share
Follow Us on
बिरनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया

बिरनी, प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन कार्यक्रम 2025 के तहत बिरनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया। बिरनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक खरखरी में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह एवं प्रखंड प्रभारी अजय सिन्हा थे। धनंजय सिंह ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दिया इसमें से प्रखंड अध्यक्ष निरंजन राय, दो उपाध्यक्ष, नो महासचिव बनाए गए एवं जिला परिषद क्षेत्र के तीन मंडलों में विभाजित कर क्रमशः आदित्य तिवारी, मोहम्मद असलम,और सुरेंद्र दास को तीन मंडल अध्यक्ष का चयन किया गया । अपने संबोधन में धनंजय सिंह ने सभी नए पदाधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही यह भी कहा कि आप सभी पार्टी के सिद्धांतों और विचारों को जो राहुल गांधी का संदेश है उसे अपने प्रखंडों और पंचायतों तक पहुंचाए।

इस प्रखंड में जो भी समस्या हो चाहे राशन, बिजली, जमीन संबंधित, जनता से जुड़ी चीज को आपलोग जिला तक पहुंचाए उनका समाधान किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।