Giridih Taekwondo Players Shine at Jharkhand State Championship with 10 Gold Medals राज्यस्तरीय ताइक्वांडो में गिरिडीह टीम ने जीते 10 स्वर्ण, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGiridih Taekwondo Players Shine at Jharkhand State Championship with 10 Gold Medals

राज्यस्तरीय ताइक्वांडो में गिरिडीह टीम ने जीते 10 स्वर्ण

गिरिडीह के खिलाड़ियों ने धनबाद के ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में आयोजित 25वें झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। कुल 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी स्वर्ण...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 31 May 2025 05:25 AM
share Share
Follow Us on
राज्यस्तरीय ताइक्वांडो में गिरिडीह टीम ने जीते 10 स्वर्ण

गिरिडीह। धनबाद के ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुए 25वें झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़िय़ों ने 10 स्वर्ण सहित 17 पदक जीते हैं। खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक जीते हैं। गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि ऋषिकेश पब्लिक स्कूल, धनबाद में 27 से 29 मई तक 25वीं झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता झारखंड ताइक्वांडो संघ के द्वारा आयोजित थी। जिसमें पूरे झारखण्ड के 600 सब जूनियर और जूनियर एज ग्रुप के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया था। बताया कि इस प्रतियोगिता में गिरिडीह के अलग-अलग स्कूलों और क्लबों से चयनित कुल 16 खिलाड़ी कोच आकाश स्वर्णकार और रोहित राय के साथ धनबाद गए थे।

बताया कि रेगुलर ग्रुप के सब-जूनियर एज केटेगरी के अंडर 22 किलोग्राम में खेलते हुए काव्या सिंह स्वर्ण पदक, 24 किलोग्राम में नव्या सिंह ब्रॉन्ज मेडल, वहीं जूनियर एज ग्रुप के अंडर 73 किलोग्राम में नयन भट्टाचार्य क्यूरोगी (फाइट)और पूमसे(काता) दोनों इवेंट में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। तनीषा आर्या ने भी 59 किलोग्राम में खेलते हुए क्यूरोगी (फाइट) में ब्रॉन्ज मेडल और पूमसे (काता) में सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रही। वहीं फ्रेशर प्लेयर्स केटेगरी के सब-जूनियर एज ग्रुप में स्वर्ण पदक जीतनेवालो में ज्योति राज अंडर 20 किलोग्राम, शिवानी राज अंडर 24 किलोग्राम, माही सिंह अंडर 26 किलोग्राम, रौशन कुमार अंडर 29 किलोग्राम, सारा हया अंडर 22 किलोग्राम, आदित्य राज अंडर 44 किलोग्राम, आरव कुमार साव अंडर 32 किलोग्राम शामिल है। वहीं अंडर 47 किलोग्राम में खुशी कुमारी, आहिल रजा अंडर 25 किलोग्राम, आरोही भगत अंडर 29 किलोग्राम और जूनियर एज ग्रुप में विवेक आनंद अंडर 50 किलोग्राम में खेलते हुए सभी सभी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने कहा कि गिरिडीह में ताइक्वांडो एक मात्र खेल संघ है जिसके खिलाड़ी लगातार बिना किसी सरकारी विभागीय सहायता या सहयोग के राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ अपने मेहनत और खर्च तथा जिला संघ के सहयोग से पदक जीत कर गिरिडीह को लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं। बताया कि इस प्रतियोगिता के सभी स्वर्ण पदक जीतनेवाले खिलाड़ी जून में हरिद्वार में होनेवाले राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए खेलेंगे। पदक जीतनेवाले खिलाड़ियों को गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।