बीडीओ ने अखाड़ा स्थलों का किया निरीक्षण
गांडेय के बीडीओ निशार अंजुम ने रामनवमी के लिए विभिन्न अखाड़ा स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांडेय, अहिल्यापुर और ताराटांड़ थाना क्षेत्र में कई स्थानों का दौरा किया और पूजा समिति के सदस्यों को...

गांडेय, प्रतिनिधि। रामनवमी को लेकर गांडेय बीडीओ निशार अंजुम ने गुरुवार को गांडेय, अहिल्यापुर और ताराटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ा स्थलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में बीडीओ ने गांडेय थाना क्षेत्र के धर्मपुर, केयराडीह, शीतला, दासडीह, महेशमरवा, कर्रीबांक, गांडेय पुराना बाजार, मंडरो, हरिपालडीह, रकसकुट्टो, गांधी नगर, लालपुर, बंधाबाद, ढोढ़ीया, राताबहियार, गांडेय संकट मोचन मंदिर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर हटिया चौक शिव मंदिर, बगीचा दुर्गा मंदिर, पर्वतपुर, सिंहपुर, ताराटांड थाना क्षेत्र के फूलची व जबरदहा अखाड़ा स्थल का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया व अखाड़ा रुटों का भ्रमण कर वस्तु स्थिति से अवगत हुए।
बीडीओ ने पूजा समिति के पदाधिकारी, सदस्यों व बुद्धिजीवियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए। मौके पर प्रखंड कंप्यूटर ऑपरेटर अभिषेक सिन्हा, मीठू पाठक, श्याम पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।