Jharkhand Mukti Morcha Announces New District Committee Leaders in Giridih चौथी बार झामुमो के जिलाध्यक्ष बने संजय और सचिव बने महालाल, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsJharkhand Mukti Morcha Announces New District Committee Leaders in Giridih

चौथी बार झामुमो के जिलाध्यक्ष बने संजय और सचिव बने महालाल

गिरिडीह, प्रतिनिधि। झामुमो केन्द्रीय समिति ने शनिवार को गिरिडीह जिला समिति के पदधारियों की सूची जारी कर दी है। इसके पूर्व शुक्रवार को गिरिडीह नगर सहित

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 6 April 2025 05:21 AM
share Share
Follow Us on
चौथी बार झामुमो के जिलाध्यक्ष बने संजय और सचिव बने महालाल

गिरिडीह। झामुमो केन्द्रीय समिति ने शनिवार को गिरिडीह जिला समिति के पदधारियों की सूची जारी कर दी है। इसके पूर्व शुक्रवार को गिरिडीह नगर सहित प्रखंडवार समितियों के गठन की सूची जारी की थी। जारी सूची के अनुसार संजय सिंह को चौथी बार गिरिडीह जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई, वहीं महालाल सोरेन को चौथी बार जिला सचिव बने हैं। इसके अलावा गोपीन मुर्मू, कारी बरकत अली, अजीत कुमार और शाहनवाज अंसारी उपाध्यक्ष, डेगनारायण महतो, हरिलाल मरांडी और दिलीप मंडल संगठन सचिव में चयनित किए गए। युवराज महतो व नसीर मुखिया संगठन सचिव और सुमित कुमार कोषाध्यक्ष बने। नगर मंत्री से मिले चयनित पदधारक

झामुमो के जिला, नगर और प्रखंडवार समितियों के चयनित पदधारकों का जमावड़ा शनिवार को होटल उत्सव उपवन स्थित झारखंड के नगर विकास व आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवासीय कार्यालय में लगा रहा। पदधारकों ने बारी-बारी से नगर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और जिलाध्यक्ष संजय सिंह को बुके देकर आभार जताया। मौके पर महालाल सोरेन, अजीत कुमार पप्पू, अनवर अंसारी, शाहनवाज अंसारी, शब्बीर आलम, मुमताज अंसारी, गोपाल शर्मा आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।