Political Meeting in Bishnitikar Village Addresses Threats and Crime Concerns बढ़ रहे अपराध के खिलाफ आज चेतावनी मार्च, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsPolitical Meeting in Bishnitikar Village Addresses Threats and Crime Concerns

बढ़ रहे अपराध के खिलाफ आज चेतावनी मार्च

गावां थाना क्षेत्र के बिश्नीटिकर गांव में भाकपा माले की बैठक हुई। पूर्व विधायक राजकुमार यादव की उपस्थिति में महेंद्र सिंह के शहादत दिवस के कार्यक्रम की चर्चा की गई। माले नेता को जान से मारने की धमकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 7 Jan 2025 02:25 AM
share Share
Follow Us on
बढ़ रहे अपराध के खिलाफ आज चेतावनी मार्च

गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के बिश्नीटिकर गांव में भाकपा माले की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रुप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। बैठक में महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में माले नेता सकलदेव यादव को फ़ोन पर जान से मारने की धमकी देने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए गावां थाना में ज्ञापन सौंपा गया कि 24 घंटे के भीतर यदि प्रशासन धमकी देने वालों को गिरफ्तार नहीं करती है तो पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। राजकुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र में चोरी डकैती की घटना आम हो गई है। अपराधी बेख़ौफ़ चोरी डकैती की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इन तमाम चीजों को देखते हुए भाकपा माले मंगलवार को गावां बाजार में चेतावनी मार्च व जोहार संकल्प यात्रा निकालेगी। बैठक में अशोक मिस्त्री, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, संतोष मरांडी, चन्दन यादव, कन्हाइ राम, अभिमन्यु यादव, राकेश यादव, संजय दास, रंजीत यादव, मंटू यादव, मनोहर यादव, पिंटू यादव, टुनटुन यादव, अजय तुरी, लखन मण्डल एवं नरेश राणा समेत कई उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।