Protest March Against Corporatization in Jharkhand by CPI ML सरिया में भाकपा ने निकाला प्रतिवाद मार्च, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsProtest March Against Corporatization in Jharkhand by CPI ML

सरिया में भाकपा ने निकाला प्रतिवाद मार्च

सरिया में भाकपा माले ने झारखंड के कॉरपोरेटीकरण के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च में शामिल लोगों ने झारखंड को छत्तीसगढ़ में बदलने और आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ नारे लगाए। पार्टी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 30 April 2025 04:49 AM
share Share
Follow Us on
सरिया में भाकपा ने निकाला प्रतिवाद मार्च

सरिया, प्रतिनिधि। राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सरिया में भाकपा माले ने झारखंड राज्य के कॉरपोरेटीकरण करने के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकाला। यह पार्टी कार्यालय से सरिया चौक तक गया। प्रतिवाद मार्च में शामिल लोग झारखंड को छत्तीसगढ़ बनाना बंद करो, नक्सल के नाम पर आदिवासियों का खून बहाना बंद करो, अडाणी का यह खजाना नहीं, झारखंड का खनिज हमारा है जैसे नारे लगा रहे थे। भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य भोला मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के नक्शेकदम पर झारखंड का अडाणीकरण करना चाहती है। यहां के जल जंगल जमीन को आदिवासियों तथा झारखंडियों से छीन लेना चाहती है। इसका उदाहरण हैं गोड्डा का अडाणी पावर प्लांट जिसमें हजारों लोग विस्थापित हुए लेकिन नौकरी और मुआवजा नहीं मिला। श्रम कोड रद्द करने सहित 17सूत्री मांगों को लेकर 20 मई को देशव्यापी आम हड़ताल ऐतिहासिक होगी। प्रतिवाद मार्च में मुख्य रूप से भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य पवन महतो, पूनम महतो, प्रखंड कमेटी सदस्य केदार मंडल, लक्ष्मण मंडल, राहुल राज मंडल, प्रमोद मंडल, अमन पाण्डेय, रमा सिंह, कालेश्वर यादव, राम जी राणा, दिलीप यादव, महेश मंडल, सुधीर स्वर्णकार, राजू मंडल, जगदीश साव, राजकुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।