झामुमो नेता की मौत पर पूर्व विधायक ने शोक जताया
देवरी। जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने पांडेयडीह गांव का दौरा किया। यहां झामुमो पंचायत सचिव दशरथ मुर्मू की ट्रैक्टर दुर्घटना में मौत पर शोक जताते हुए परिवार को सांत्वना दी। हाजरा ने कहा कि उनकी...

देवरी। जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने गुरुवार को भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव का दौरा किया। जहां हरियाडीह पंचायत की वार्ड सदस्य बसंती सोरेन के पति, झामुमो पंचायत सचिव दशरथ मुर्मू की ट्रैक्टर दुर्घटना में बुधवार को मौत हो जाने पर शोक जताते हुए परिवार के सदस्यों को सांत्वना दिया। उन्होंने बताया कि दशरथ झारखंड मुक्ति मोर्चा हरियाडीह पंचायत कमेटी का सचिव था। दशरथ मुर्मू की मौत से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है। मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष मोजाहिद अंसारी, रघु मरांडी, शबदर अली, रामकिशुन हाजरा, सुधीर सोरेन, तालो सोरेन, नवीन मुर्मू, श्रवण गिरि आदि लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।