Urgent Call to Remove Dangerous Tree on Girdih-Pachamba Road After Multiple Accidents बीच सड़क पर स्थित पेड़ से हादसे की आशंका, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsUrgent Call to Remove Dangerous Tree on Girdih-Pachamba Road After Multiple Accidents

बीच सड़क पर स्थित पेड़ से हादसे की आशंका

गिरिडीह-पचंबा सड़क पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन मोहनपुर में एक विशाल पेड़ सड़क के बीचों-बीच स्थित है। हाल ही में एक पिकअप वैन और एक टेम्पो इस पेड़ से टकरा गए, जिससे कई यात्री घायल हुए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 15 May 2025 03:44 PM
share Share
Follow Us on
बीच सड़क पर स्थित पेड़ से हादसे की आशंका

गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह-पचंबा सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का काम तेजी से हो रहा है। जहां-जहां बिटुमिनस का कार्य हो चुका है, वहां गाड़ियां सरपट दौड़ रही है। इस बीच मोहनपुर में बीच सड़क पर स्थित विशाल पेड़ घटना को आमंत्रित कर रहा है। इस पेड़ से बचने के लिए कोई सुरक्षा घेरा भी नहीं है। भाजपा नेता व मोहनपुर निवासी दीपक स्वर्णकार ने बताया कि 12 मई की सुबह 4 बजे के लगभग यात्रियों से भरी एक पिकअप वैन पेड़ से टकरा गई। जिसमें वैन पर सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दिन सुबह 6 बजे पचंबा की ओर तेज गति से आ रही सवारियों से भरी एक टेम्पो पेड़ के पास जाकर अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिसमें सवार कई लोग घायल हो गए। भाजपा नेता दीपक ने उक्त स्थल पर किसी दिन कोई बड़ी और भयावह दुर्घटना न हो जाए। इसे देखते हुए सरकारी प्रक्रिया को शिथिल करते हुए उक्त पेड़ को सड़क से हटवाने की मांग जिला प्रशासन से की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।