हाथियों ने बाउंड्री तोड़कर फसलों को रौंदा
बगोदर थाना क्षेत्र में दो जंगली हाथियों ने एक रात में किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया। हाथियों ने चहारदीवारी तोड़कर प्याज, भिंडी, और लौकी की फसलों को नष्ट किया, जिससे लगभग एक लाख रुपए का नुकसान...

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया है। झुंड से भटके दो हाथियों ने चहारदीवारी को तोड़कर फसलों को रौंद डाला है। शनिवार को रात्रि में हाथियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। हाथियों ने प्रखंड मुख्यालय से सटे नावाडीह गांव में दो किसानों की चहारदीवारी को तोड़कर खेतों में लगे एक लाख रुपए से अधिक की फसलों को रौंद डाला है। हाथियों ने भाकपा माले के प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो की चहारदीवारी को तोड़कर खेतों में लहलहा रहे प्याज की तैयार फसलों को रौंद डाला है। साथ ही भिंडी, लौकी आदि की फसलों को भी नष्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि हाथियों के द्वारा मचाए गए उत्पात से लगभग एक लाख की संपत्ति का उन्हें नुकसान हुआ है। दूसरी ओर इसी गांव के लाखो महतो की चहारदीवारी को तोड़कर हाथियों ने फसलों को रौंद डाला है। बताया जाता है कि हाथियों के खेतों से होकर गुजरने का निशान मिला है। जिससे प्रतीत होता है कि दो हाथियों के द्वारा उत्पात मचाया गया है। किसानों ने वन विभाग से क्षतिपूर्ति की भरपाई के लिए मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।