Indian Army s Operation Sindoor Achieves Major Victory Against Terrorists ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सड़क पर तिरंगे के साथ उतरे लोग, सांसद विधायक भी हुए शामिल, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsIndian Army s Operation Sindoor Achieves Major Victory Against Terrorists

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सड़क पर तिरंगे के साथ उतरे लोग, सांसद विधायक भी हुए शामिल

जो हिंदुस्तान से टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा, भारतीय सेना ज़िंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के खूब लगे नारे

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागFri, 16 May 2025 01:23 AM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सड़क पर तिरंगे के साथ उतरे लोग, सांसद विधायक भी हुए शामिल

हजारीबाग प्रतिनिधि बीते दिनों ऑपरेशन सिंदूर के तहत हुए भारत और पाकिस्तान के बीच हुए जोरदार संघर्ष में भारतीय सेना को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन सिंदूर नाम से चलाए गए अभियान में सेना ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और पाकिस्तान को बड़ी 09 आतंकवादी निठाने को नेस्तनाबूत करने के साथ पाकिस्तान को बड़ी छती पहुंचाई। इसी जीत की खुशी में देशभर में भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से अवगत और जागरूक कराया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल मुख्यालय हजारीबाग शहर में भाजपा जिला इकाई ने भारत शौर्य तिरंगा यात्रा भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में निकाला गया।

इस भारत शौर्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश नेतृत्व से हजारीबाग पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण से अन्नदा चौक, गुरु गोविंद सिंह रोड, झण्डा चौक, भगत सिंह चौक, काली बड़ी चौक, बंशीलाल चौक , मंगल बाजार होते हुए पुनः बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण पहुंचा और यहां सभा में तब्दील हो गया। इस भारत शौर्य तिरंगा यात्रा सभा का मंच संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरदीप यादव ने किया। मौके पर विशेषरूप से भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य केपी ओझा, सुरेश चंद्रवंशी, जिला पदाधिकारी रेणुका साहू, आनंद देव, दामोदर सिंह, भैया अभिमन्यु प्रसाद, भानुमति पासवान, सुमन कुमार, जय नारायण प्रसाद, कुणाल किशोर, मनोज गिरी, इंद्र नारायण कुशवाहा, महेंद्र बिहारी, मनोरमा राणा, राजकरण पांडेय, रमेश हेंब्रम, सैयद तनवीर अहमद, अजीत चंद्रवंशी, शेफाली गुप्ता, टोनी जैन, सत्येंद्र नारायण सिंह ,विनोद झुनझुनवाला, राजेश गुप्ता, खोखा सिंह ,मंडल अध्यक्ष विवेक बैरियर ,अशोक कुशवाहा ,कैलाश यादव ,अरुण राणा, रणधीर पांडेय, अशोक कुशवाहा ,किशोर मंडल , कृष्णा मेहता, खेमलाल महतो, कर्मचारी साहू ,सुखदेव रजवार ,अजीत बक्शी, परमेश्वर सिंह, बाबूलाल मेहता, शशि गुप्ता के अलावे सत्यभामा ,पूनम कसेरा, हेमंती देवी, श्वेता सिंहा ,रानी कश्यप, ज्योत्सना देवी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।