जुमे की तकरीर में वतन के लिए जान तक देने का संकल्प दुहराया
हजारीबाग में जुमे की नमाज के दौरान स्थानीय निवासियों ने देश की रक्षा के लिए जान देने का संकल्प लिया। सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई, जहां भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना की गई। लोगों ने पाकिस्तान की...

हजारीबाग वरीय संवाददाता एक ओर पाकस्तान की नापाक हरकतों के विरोध में भारतीय फौज आंतकियों के दांत खट्टे कर रही है तो दूसरी ओर हजारीबाग में जुमे की नमाज के दौरान यहां के निवासियों ने वतन की राह में जान तक देने का संकल्प दुहराया। जुमे के मौके पर शहर के सभी मसजिदों में नमाज अकीदत के साथ अदा की गयी। अकीदतमंदों ने देश की तरक्की की दुआ मांगी। भारतीय सेना की बहादुरी की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की। कहा कि पाकस्तान आतंकी गतिविधियों से अपने मुल्क में अशांति का प्रयास करता रहा है। उनकी नापाक सोच को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।
हजारीबाग के जामा मसजिद में नमाज के बाद तकरीर की गयी। इस दौरान कहा कि देश की सरहदों पर जवानों की वजह से ही हम आज शांति से रह पा रहे हैं। इमाम अब्दुल जलील ने कहा कि भारतीय सेना की बहादुरी वास्तव में काबिले तारीफ है। इधर फेंड्स कॉलोनी पगमल में सुलाने हिंद मसजिद में मौलाना अब्दुल मिसबाही ने तरकरीर की। उन्होंने देश के लिए लड़ने वाले जवानों का आभार जताया है। कहा जवानों के कारण ही आज हमलोग चैन की सांस ले पा रहे हैं। फ्रेंडस कॉलोनी के सदर मो फहीमउद्दीन ने नमाज बाद जुटे लोगों के मुलाकात की। गले मिलकर बधाई पेश की। कहा कि भारतीय फौज लगातार पाकिस्तानियों के दांत खट्टे कर रही है। उन्होंने कहा देश की बेटियां भी सेना में बेहतर कर रही हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह जैसी बेटियों पर देश को बड़ा गर्व है। उन्होंने कहा कि देश का हर मुस्लमान देश की राह में अपनी जानर कुर्बान करने को तैयार है। जिले की सभी प्रमुख मस्जिदों में शांतिपूर्वक नमाज हुई संपन्न हुई। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने एक स्वर में पाकिस्तान के नापाक हरकतों का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद और सीमा पर तनाव पैदा करने की कोशिशें निंदनीय हैं। मुस्लिमों ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और देश की सुरक्षा के लिए हर संभव योगदान देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय मुसलमान देश के खिलाफ किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगा और शांति तथा सद्भाव बनाए रखने में अपना पूरा सहयोग देंगे। जामा मसजिद के पास पहुंचे एमडी रजा, दिलदार अंसारी और अंशुल रहमान ने कहा कि अपने वतन से हर किसी को मोहब्बत होता है। देश के विरोध में होने वाले साजिश का देश की सेना जरूर माकूल जवाब देगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।