सतत विकास लक्ष्यों पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
झारखंड सरकार ने 2 जून को रांची के होटल रेडिसन ब्लू में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्य अतिथि राधा कृष्ण किशोर और विशिष्ट अतिथि अलका तिवारी ने भाग लिया।...

हजारीबाग, वरीय संवाददाता । सतत विकास लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2015 में अपनाए गए 17 सार्वभौमिक लक्ष्य हैं, जिनका उद्देश्य 2030 तक सभी के लिए एक बेहतर और समावेशी भविष्य प्राप्त करना है। इन लक्ष्यों को 2030 एजेंडा फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के रूप में भी जाना जाता है। इसी क्रम में आज झारखंड सरकार के योजना एवं विकास विभाग द्वारा 2 जून को होटल रेडिसन ब्लू, रांची में सतत विकास के लक्ष्यों (एसडीजी) पर एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में झारखंड सरकार के योजना एवं विकास, वित्त, वाणिज्यिक कर और संसदीय कार्य विभाग के माननीय मंत्री बतौर मुख्य अतिथि राधा कृष्ण किशोर और झारखंड सरकार की मुख्य सचिव बतौर विशिष्ट अतिथि अलका तिवारी शामिल हुई।
उपायुक्त हजारीबाग श्री शशि प्रकाश सिंह के द्वारा पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई प्रस्तुति। सतत विकास लक्ष्य के प्रति किए गए परिणान्मुखी तथा सराहनीय कार्यों की प्रस्तुति हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मुख्य अतिथि के समक्ष दी गई। उन्होंने कहा कि हमें यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि जिला हजारीबाग स्थायी विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। एसडीजी के 17 लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं, जिससे हमारे जिले और यहां के समाज का समग्र विकास हो सके। फोटो एस4 कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी व अन्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।