Tragic Domestic Dispute Woman Found Dead in Well in Barkagaon कुएं में डूबने से महिला की मौत, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsTragic Domestic Dispute Woman Found Dead in Well in Barkagaon

कुएं में डूबने से महिला की मौत

बड़कागांव के पंडरिया गांव में घरेलू विवाद के चलते एक महिला की मौत हो गई। सरिता देवी, 35 वर्ष, की लाश कुएं से बरामद की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पति बलदेव महतो को हिरासत में...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागThu, 15 May 2025 01:01 AM
share Share
Follow Us on
कुएं में डूबने से महिला की मौत

बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव थाना के पंडरिया गांव में मंगलवार की रात आपसी घरेलू विवाद मामले में एक महिला की मौत होने की मामला सामने आया है। इस संबंध में बड़कागांव थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि आपसी विवाद में 35 वर्षीय सरिता देवी पति बलदेव महतो की लाश ग्रामीणों ने कुएं से निकाला है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। आवेदन प्राप्त होने के पश्चात कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर पुलिस फिलहाल अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।