बोले आगरा: दुश्मनों से करेंगे दो-दो हाथ फौज के लिए हो रहे तैयार
Agra News - आगरा के गांवों के युवाओं में सेना में जाने का जुनून है। वे रोज सुबह दौड़ लगाते हैं और सर्दी-गर्मी की परवाह नहीं करते। रिटायर्ड सैनिक इनकी ट्रेनिंग कर रहे हैं। युवा देश सेवा के लिए सेना में शामिल होने...

t आगरा में सदर, किरावली और बाह तहसील के गांवों के युवाओं में सेना में जाकर देशसेवा का जुनून है। इटौरा, ककुआ, बाद, सिरौली, रुदमुली, कोरथ, रुनकता, अटूस, लोहकरेरा जैसे कई गांवों में सुबह की बेला में कच्ची सड़क पर ये युवक सैन्य भर्ती की तैयारी करते हुए दौड़ लगाते दिख जाते हैं। यहां सेना के लिए जुनून इस कदर है कि सर्दी, बारिश व गर्मी के कोई मायने नहीं रखते। इन युवाओं को सेना में जाने के लिए ट्रेनिंग देते हैं रिटायर्ड सैनिक। बता दें कि हर वर्ष इन गांवों से कम से कम पांच जवान सेना ज्वाइन करते हैं।
वैसे तो युवा अन्य भी नौकरी में कार्यरत हैं पर अधिकतर सेना में जाना चाहते हैं। इसके पीछे उनका तर्क होता है देश सेवा। बाह के गांव रुदमुली में शहीद स्मारक है। यहां के युवक इस स्मारक से देश सेवा की प्रेरणा लेते हैं। बाह में तो बेटियां भी घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर पगडंडियों पर सेना भर्ती के लिए दौड़ लगा रही हैं। सोमवार को आपके अखबार हिन्दुस्तान के बोले आगरा संवाद में इन युवाओं से पाकिस्तान व आतंकवादियों के ठिकानों पर सर्जीकल स्ट्राइक को लेकर चर्चा की गयी तो वहां वंदेमातरम व जय हिंद के जयकारे लगने लगे। ये युवा बोल उठे कि ये काफी नहीं है। पाकिस्तान की बातों पर विश्वास करने की जरूरत नहीं है। उसका इतिहास हमेशा धोखा देना का रहा है। ये कार्रवाई सिर्फ ट्रेलर होना चाहिए। पूरी पिक्चर में आतंक के सभी ठिकाने समाप्त होने चाहिए। अबकि बार भारत सरकार जैश ए मोहम्मद के लीडर मसूद अजहर, मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद और मुंबई बम धमाकों के साजिशकर्ता दाऊद इब्राहिम का भी सफाया करे। संवाद के दौरान युवाओं ने कहा कि उनकी इच्छा है कि वह जल्द से जल्द अग्निवीर भर्ती में प्रतिभाग करें। वहां चयनित हों और फिर देश के लिए दुश्मनों से लड़ाई लड़ें। पहलगाम में जिस तरह निर्दोष लोगों की हत्या की गयी, उससे बदला लेने के लिए उनकी बुजाएं भी फड़फड़ा रही हैं। किसी भी तरह की आपात स्थिति में सरकार हमें बुला ले। हम देश की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इन युवाओं ने कहा कि भारत ने अपना शौर्य पूरे विश्व को दिखा दिया है। हम युवा गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर हमला कर यह बता दिया कि हम घर में घुसकर मारेंगे। मन की बात देश के दुश्मनों को समझ लेना चाहिए कि अब भारत की बेटियां में दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। बस सरकार के एक इशारे की जरूरत है। हमारी इच्छा सेना में जाने की है। लगातार अभ्यास कर रही हैं। सोनिका ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पूरे देश को सेना की दो महिला अधिकारियों ने दी। यह हम बेटियों के लिए गर्व की बात है। यहां हम लड़कियां में सैन्य भर्ती के लिए प्रतिदिन सुबह-शाम अभ्यास करती हैं। शिवानी अब सेना में महिलाओं की भी भागीदारी बढ़ रही है। हम भी सेना में जाने की तैयारी कर रही हैं। हमें उम्मीद है कि हमारा सेना में चयन होगा। अग्निवीर बनकर हम देश के लिए दुश्मनों से जंग लड़ेंगी। अंकिता सिंह जब देश की बेटियों का सिंदूर लहूलुहान हुआ तो पूरे देश में गुस्सा था। हमारी वीर सेना ने देश का मान रखा। पाकिस्तान पर निगाह रखने की जरूरत है। सरकार हम नौजवानों की भी सेवा ले सकती है। -रोहित भारत एक शांतिप्रिय देश है। कभी भी किसी से बेवजह लड़ाई नहीं करता है। आतंकी गतिविधि देश में होती है, तो देश के जवान चुप नहीं बैठेंगे। हम सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवा मौका मिलने पर जी-जान से लड़ेंगे। -अमित ठाकुर भारत ने अपना शौर्य पूरे विश्व को दिखा दिया है। इसका नतीजा यह हुआ कि पाकिस्तान में पल रहे आतंक के ठिकाने ध्वस्त हो गए। भारतीय सेना ने अटैक किया। हमारी भी इच्छा है कि जल्द देश सेवा करें। मोनू सिंह
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।