husband killed wife and 2 child crushing with stone in ranchi रांची में ट्रिपल मर्डर! हैवान पति ने पत्नी और 2 बच्चों को पत्थर से कूंचकर मार डाला, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़husband killed wife and 2 child crushing with stone in ranchi

रांची में ट्रिपल मर्डर! हैवान पति ने पत्नी और 2 बच्चों को पत्थर से कूंचकर मार डाला

रांची पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक हैवान शख्स ने अपनी पत्नी समेत दो बच्चों को पत्थर से कूंचकर मार डाला।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीWed, 28 May 2025 07:13 AM
share Share
Follow Us on
रांची में ट्रिपल मर्डर! हैवान पति ने पत्नी और 2 बच्चों को पत्थर से कूंचकर मार डाला

रांची पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के धमधमियां ढूबे टोला में हुए तीहरे हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी रवि लोहरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसकी पत्नी रेणु देवी के साथ काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आरोपी रवि गढ़वा में राज मिस्त्री का काम करता था। करीब 15 हजार रुपए प्रतिमाह कमाता था। लेकिन, पैसा पत्नी को कम देता था। पत्नी को शक था कि आरोपी पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। इसलिए बाकी पैसा वह उसी को दिया करता है।

इसको लेकर पत्नी और आरोपी पति के बीच अक्सर घर पर विवाद हुआ करता था। सोमवार को भी पत्नी और आरोपी पति के बीच काफी झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी ने आरोपी पति को छोड़ देने की धमकी दी थी। इसी वजह से आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी और दो बच्चों की सिलवट से कूचकर हत्या कर दी। पूछताछ में उसने पुलिस से यह भी कहा कि अगर वह सिर्फ पत्नी की हत्या करता तो बच्चों की कस्टडी भी उसके पास आ जाती, जिसकी वजह से उसने बच्चों की भी हत्या कर कर फरार हो गया।

खुद भी 2 बार आत्महत्या का किया प्रयास, पर बच गया

डीआईजी ने बताया कि मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने छापेमारी कर आरोपी को एक जंगल से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि तीनों की हत्या करने के बाद वह भी ललाट पर पत्थर से मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मगर, वह सफल नहीं हुआ। इसके बाद वह भागकर 25 फीट गहरे धमधमियां माइंस में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसमें वह घायल हो गया था। मगर, उसकी मौत नहीं हुई। इसके बाद धमधमियां ओपन माइंस के जंगल में आकर छुप गया था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ससुराल ले जाने का दबाव देता था पत्नी को

एसएसपी ने बताया कि आरोपी का भाईयों के साथ बंटवारा में घर क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण वह पत्नी समेत बच्चों के साथ अपने ससुराल में एक साल से रह रहा था। वह अपनी पत्नी रेणु से वापस घर ले जाने का दबाव डालता था। कहता था कि वह झोपड़ी बनाकर रह लेंगे। लेकिन, पत्नी अपने ससुराल जाने से इंकार कर दी थी। इसकी वजह से वह काफी तनाव में था।