75 Women Celebrate Fun Camp at Bistupur Gujarati Sanatan Society गुजराती सनातन सहेली का धमाल मस्ती कैंप, 75 महिलाओं ने लिया भाग, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur News75 Women Celebrate Fun Camp at Bistupur Gujarati Sanatan Society

गुजराती सनातन सहेली का धमाल मस्ती कैंप, 75 महिलाओं ने लिया भाग

बिष्टूपुर गुजराती सनातन समाज में 75 महिलाओं ने सहेली धमाल मस्ती कैंप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और हनुमान चालीसा पाठ से हुई। विनीता शाह को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। विभिन्न गेम्स के...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 28 April 2025 12:31 PM
share Share
Follow Us on
गुजराती सनातन सहेली का धमाल मस्ती कैंप, 75 महिलाओं ने लिया भाग

बिष्टूपुर गुजराती सनातन समाज में सहेली धमाल मस्ती कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें 75 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत इतनी शक्ति हमें देना प्रार्थना और हनुमान चालीसा पाठ से हुई। पूनम मेहता, भक्ति दवे, प्रवीणा उनटकट और पूनम पटेल ने गेम का संचालन किया, जबकि सरप्राइज गेम का संचालन अध्यक्ष विनीता शाह ने किया। डॉ. नीतू पारिख, कीर्ति वसानी, जस्मिन आडेसरा और हंसा वाघेला ने सहयोग किया।इसके अलावा संगीता पटेल, नेहा पारिख, शीतला राछ और पूनम बदियानी ने दो अन्य गेम का संचालन किया। मुख्य अतिथि स्मिता पारिख का संस्था की अध्यक्ष विनीता शाह, उपाध्यक्ष बिंदु जोशी, सचिव चारु पाटडिया और कोषाध्यक्ष नेहा पारिख ने दुपट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया। विनीता दूसरी बार अध्यक्ष बनीं

गुजराती सनातनी सहेली का दोबारा अध्यक्ष बनने पर विनीता शाह को स्मिता पारिख ने बधाई दी और उनके कामकाज की सराहना की। महिलाओं को नए कार्यक्रमों से जोड़ने का सुझाव दिया गया।

ये रहा धमाल मस्ती का परिणाम

स्टिक गेम में दक्षा वखारिया और ख्याति पारिख विजेता रहीं। मछली गेम में कीर्ति वसानी प्रथम, अंजना वाघेला द्वितीय रहीं। अन्य गेम में कल्पना टॉक और अर्चना यादव ने प्रथम स्थान, दीपाली टॉक और प्रज्ञा पटेल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अर्ली बर्ड श्रेणी में ख्याति पारिख, नयना राच्छ और वनिता पटेल ने बाजी मारी। कार्यक्रम के अंत में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर ट्रस्टी लीना परीख और पूर्व अध्यक्ष नीरू परीख भी उपस्थित थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।