भाजयुमो ने वक्फ बिल के समर्थन में किया प्रदर्शन
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर ने वक्फ बिल 2025 के समर्थन में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने कहा कि यह विधेयक पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करता है, और मुस्लिम समाज के उत्थान...

वक्फ बिल 2025 के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और विपक्षी दलों पर वोटबैंक की राजनीति का आरोप लगाया। नीतीश कुशवाहा ने कहा कि वक्फ बिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और मजबूत इच्छाशक्ति का प्रतीक है। यह विधेयक न केवल पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करता है, बल्कि वक्फ संपत्तियों में वर्षों से चल रहे भ्रष्टाचार और अनुचित प्रबंधन को समाप्त करने की दिशा में एक अहम कदम है। प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने यह संदेश दिया कि यह विधेयक गरीब और पिछड़े मुस्लिम समाज के सामाजिक व आर्थिक उत्थान में सहायक सिद्ध होगा। भाजयुमो ने जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और राष्ट्रहित में लाए गए इस विधेयक का समर्थन करें। भाजयुमो विधेयक को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाएगा, ताकि लोगों तक सही जानकारी पहुंचे और वे इसके महत्व को समझ सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।