Celebration of Ugadi Festival at Andhra Bhakt Shri Ram Temple Bistupur बिष्टूपुर राम मंदिर में धूमधाम से मना उगादि महोत्सव, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsCelebration of Ugadi Festival at Andhra Bhakt Shri Ram Temple Bistupur

बिष्टूपुर राम मंदिर में धूमधाम से मना उगादि महोत्सव

आंध्र भक्त श्री राम मंदिर, बिष्टूपुर में उगादि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने भगवान के दर्शन किए, पूजा-अर्चना हुई और उगादि पच्चड़ी वितरित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम और पंचांग श्रवण का आयोजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 31 March 2025 05:42 PM
share Share
Follow Us on
बिष्टूपुर राम मंदिर में धूमधाम से मना उगादि महोत्सव

आंध्र भक्त श्री राम मंदिर, बिष्टूपुर में रविवार को हर्षोल्लास के साथ उगादि महोत्सव मनाया गया। सुबह से ही भगवान बालाजी और श्रीराम के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात पंडितों द्वारा भक्तों को उगादि पच्चड़ी वितरित की गई। शाम 6 बजे सुप्रसिद्ध पंडित कोंडामचारुलु जी द्वारा पंचांग श्रवण किया गया, जिसमें भक्तों को नववर्ष की ज्योतिषीय भविष्यवाणियों की जानकारी दी गई। इसके बाद शाम 6.30 बजे स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, साथ ही आर्केस्ट्रा का आयोजन भी हुआ।

इस अवसर पर 5100 दीपक प्रज्वलित किए गए, और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। महोत्सव के अंत में सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। उगादि, जिसे युगादि भी कहा जाता है, हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के पहले दिन मनाया जाने वाला पर्व है। इसे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में नववर्ष के रूप में मनाया जाता है।

महाराष्ट्रवासियों ने मनाया गुड़ी पड़वा

महाराष्ट्र के लोगों ने मंगलवार को गुड़ी पड़वा पर्व धूमधाम से मनाया। इस दिन घर-घर में गुड़ी बांधने की परंपरा निभाई गई। चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गुड़ी पड़वा के रूप में नया वर्ष मनाया जाता है। समाज के लोगों ने अपने घर की छत, बालकनी और दरवाजे पर बांस के डंडे पर तांबे या पीतल के लोटे को नया कपड़ा लपेटकर बांधा। फिर इसे दरवाजे या बालकनी में स्थापित कर सौभाग्य और संपन्नता की देवी के रूप में पूजा की। गुड़ी पड़वा के अवसर पर पूनर पोली, श्रीखंड, केसरिया भात, गुझिया, महाराष्ट्रियन व्यंजन और पूरी-सब्जी आदि का भोग अर्पित किया गया। वहीं, बिष्टूपुर महाराष्ट्र हितकारी मंडल में इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।