लंबी दूरी की बस में हो शौचालय की सुविधा
जमशेदपुर के सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य सरवन देबूका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर लंबी दूरी की बसों में शौचालय की सुविधा की मांग की है। राष्ट्रपति के सचिव ने केंद्रीय परिवहन विभाग को...

जमशेदपुर। लंबी दूरी की बस में शौचालय की सुविधा होनी चाहिए। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य सरवन देबूका ने इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र भेजा था। जिसे राष्ट्रपति के सचिव ने केंद्रीय परिवहन विभाग को भेजकर उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया है। मालूम हो कि लंबी दूरी की बसें ज्यादातर रात में चलती है। ऐसे में अगर किसी यात्री को पेशाब की जरूरत हो तो बस को रोकना पड़ता है। जिससे यात्रियों में लूटपाट का डर सताता है। चेंबर सदस्य ने कहा कि जब वोल्वो बस में शौचालय की सुविधा है। जमशेदपुर से चलने वाली कोच बस के संचालक को भी यह सुविधा उपलब्ध करना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।