First Carrom Talent Competition Held in Lohardaga Jharkhand प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsFirst Carrom Talent Competition Held in Lohardaga Jharkhand

प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

लोहरदगा में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में अंडर 17 वर्ग की छात्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रखंड शिक्षा...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाSat, 10 May 2025 01:50 AM
share Share
Follow Us on
प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

लोहरदगा, संवाददाता।झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर लोहरदगा में प्रखंड स्तरीय प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन बीईईओ राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुआ। एकल और युगल मैच सीएम एसओई नदिया हिंदू हाई स्कूल लोहरदगा के हाल में खेले गए। अंडर 17 वर्ग में प्लस टू चुन्नीलाल स्कूल की छात्रा ने प्रखंड स्तर में अपना स्थान बनाया। खिलाड़ियों से मुखातिब होते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार अधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि खेल न सिर्फ मनोरंजन का साधन है, बल्कि खेल व्यक्तित्व को भी निखारता है। करियर बनाता है। बीपीओ मंजू कुमारी ने कहा कि इंडोर गेम में ध्यान केंद्रित कर खेलना चाहिए।

शिक्षक शैलेंद्र सुमन ने कहा कि खेल के बिना जीवन अधूरा है। खेल से शारीरिक के साथ मानसिक शक्ति में भी वृद्धि होती है। स्कूल के प्रिंसिपल निश्छल मिंज, शिक्षक अनिल कुमार के अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में आरती कुमारी, संजय उरांव, वीरेंद्र यादव, रश्मि खेस, पंकज कुमार, गजाधर महतो, विक्की कुमार, प्रतिभा खलखो, पवन साहू, त्रिसंघा प्रजापति, सीमा शर्मा, संयुक्त प्रजापति, सबल टोपनो ने योगदान दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।