Environmental Awareness Competition in Jamshedpur on June 4 2023 युगांतर प्रकृति की पर्यावरण प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि होंगी अंजिला गुप्ता, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsEnvironmental Awareness Competition in Jamshedpur on June 4 2023

युगांतर प्रकृति की पर्यावरण प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि होंगी अंजिला गुप्ता

जमशेदपुर में 4 जून को पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर प्रोफेसर अंजिला गुप्ता होंगी। विधायक सरयू राय इसकी अध्यक्षता...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 28 May 2025 11:33 AM
share Share
Follow Us on
युगांतर प्रकृति की पर्यावरण प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि होंगी अंजिला गुप्ता

जमशेदपुर।आगामी 4 जून को पर्यावरण क्षेत्र की लोकप्रिय मासिक पत्रिका युगांतर प्रकृति और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में राजेंद्र विद्यालय में आयोजित होने वाली पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कोल्हान विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर प्रोफेसर अंजिला गुप्ता समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। आयोजन समिति से जुड़े एसपी सिंह और पवन सिंह ने यहां जारी बयान में कहा कि कार्यक्रम की अध्यक्षता युगांतर प्रकृति के संरक्षक और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रख्यात पर्यावरणविद दिनेश मिश्र, डीबीएमएस कॉलेज के चेयरमैन बी. चंद्रशेखर, मोतीलाल पब्लिक स्कूल के सचिव डॉ. डीपी शुक्ला और डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल प्रज्ञा सिंह मौजूद रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।