रामनवमी शोभायात्रा में का आकर्षण महाराष्ट्र का ढोल ताशा दल
कदमा के शास्त्रीनगर में भारतीय तरुण संघ इस वर्ष रामनवमी की शोभायात्रा के लिए विशेष तैयारी कर रहा है। यह शोभायात्रा रविवार को संध्या 6 बजे निकाली जाएगी, जिसमें महाराष्ट्र के प्रसिद्ध जय बजरंग ढोल ताशा...

कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार स्थित सामाजिक और शैक्षणिक संस्था भारतीय तरुण संघ इस वर्ष रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर विशेष रूप से तैयार है। संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को संध्या 6 बजे एक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस बार की रामनवमी शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण महाराष्ट्र का सुप्रसिद्ध जय बजरंग ढोल ताशा पथक दल होगा। इस दल में शामिल 40 मराठी महिला कलाकार जय श्रीराम के उद्घोष के साथ ढोल ताशा की अद्भुत प्रस्तुति देंगी। भारतीय तरुण संघ की ओर से शोभायात्रा की सभी तैयारियां कर ली गई है। रामनवमी पर रविवार दोपहर 12 बजे से अतिथि सत्कार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर एक बजे से श्रद्धालुओं के लिए भोग वितरण किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।