Jamshedpur Executive Magistrate Absent Citizens Face Long Waits for Affidavit रहते नहीं हैं मजिस्ट्रेट साहब, शपथ पत्र के लिए आम लोग हो रहे परेशान, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur Executive Magistrate Absent Citizens Face Long Waits for Affidavit

रहते नहीं हैं मजिस्ट्रेट साहब, शपथ पत्र के लिए आम लोग हो रहे परेशान

जमशेदपुर में धालभूम के कार्यपालक दंडाधिकारी कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते हैं। इस कारण आम लोग शपथ पत्र बनवाने के लिए लंबा इंतजार कर रहे हैं और निराश लौट रहे हैं। आरटीआई कार्यकर्ता ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 24 April 2025 12:02 PM
share Share
Follow Us on
रहते नहीं हैं मजिस्ट्रेट साहब, शपथ पत्र के लिए आम लोग हो रहे परेशान

जमशेदपुर। धालभूम के कार्यपालक दंडाधिकारी अपने कार्यालय में नहीं रहते हैं। इसके कारण शपथ पत्र बनवाने के लिए दूर-दराज से आने वाले आम लोग, लंबा इंतजार कर निराश लौट रहे हैं। इस आशय की शिकायत सूचनाधिकार कार्यकर्ता सह आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सदन कुमार ठाकुर ने उपायुक्त से गुरुवार को की। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर बताया है कि कार्यपालक दंडाधिकारी निर्धारित समय पर कार्यालय में नहीं रहते हैं। आम लोग उनके इंतजार में धूप में बैठे रहते हैं। शिकायत है कि अगर किसी दिन वे समय पर आ भी गये, तो वे इक्का-दुक्का काम करते हैं जिससे बाकी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। एक शपथ पत्र के लिए लोगों को कई-कई दिन ऑफिस का चक्कर लगाना पड़ता है। इसलिए जनहित में उपायुक्त से इस समस्या के समाधान का आग्रह किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।