झरिया अंचल अधिकारी से विभिन्न जगहों पर पनशाला खोलने की मांग
झरिया नगर कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में, झरिया में भीषण गर्मी को देखते हुए पनशाला खोलने की मांग की गई। ज्ञापन अंचलाधिकारी को दिया गया और कई स्थानों पर पानी की व्यवस्था...

झरिया।झरिया नगर कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्त्व में गुरुवार को झरिया अंचलाधिकारी को भीषण गर्मी को देखते हुए झरिया के विभिन्न जगह पर पनशाला खोलने की मांग की गई। इसके लिए अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। झरिया बाटा मोड़, कतरास मोड़, इंदिरा चौक, बिहार टॉकीज़, लक्ष्मीनिया मोड़ आदि जगहों पर पनशाला लगाने के लिए ज्ञापन सौपा गया। कहा गया कि नदी, तालाब सूख जाने से पशु पक्षी को भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जगह-जगह पर छोटा गमला में पानी इकट्ठा किया जाए। झरिया अंचलाधिकारी ने भी आश्वाशन दिया कि बहुत जल्द इस पर पहल किया जाएगा। मौक़े पर प्रीतम रवानी, रत्नेश यादव, अशोक सिंह चंद्रवंशी, पूर्व पार्षद निरंजन कुमार, राजेश सिंह, कुंदन कुमार मोदक, महेश यादव, संजीव सिंह, मंटू प्रसाद सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।