एचआईवी मरीज को लेकर परेशान रही रेल पुलिस
टाटानगर रेल पुलिस ने एक एचआईवी संक्रमित महिला मरीज को स्टेशन से अस्पताल पहुंचाने में मदद की। महिला अस्पताल जाने के लिए तैयार नहीं थी, जिससे पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारी एक घंटे तक उसे समझाते रहे। अंत...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 29 April 2025 06:14 PM

टाटानगर रेल पुलिस के जवान और पदाधिकारी सोमवार दोपहर एक एचआईवी संक्रमित महिला मरीज को लेकर परेशान रहे। प्रशासनिक कर्मचारियों ने किसी तरह महिला मरीज को समझा-बुझाकर स्टेशन से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि एचआईवी महिला मरीज के स्टेशन पर होने की सूचना मिलने पर टीम स्टेशन पहुंची और रेल पुलिस की मदद से उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। महिला अस्पताल जाने को तैयार नहीं थी। इस कारण एक घंटे तक स्टेशन पर रेल पुलिस के जवान और टीम जुटी रही। इसके बाद महिला को ऑटो से अस्पताल भेजा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।