Sakchi Block Congress Elections Held Under Srijan 2025 Campaign प्रमोद व विनोद बने साकची व सीतारामडेरा मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsSakchi Block Congress Elections Held Under Srijan 2025 Campaign

प्रमोद व विनोद बने साकची व सीतारामडेरा मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष

संगठन सृजन 2025 अभियान के तहत साकची प्रखंड कांग्रेस के साकची और सीतारामडेरा मंडलों का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। प्रमोद कुमार मिश्र को साकची मंडल का अध्यक्ष और विनोद कुमार यादव को सीतारामडेरा मंडल का...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 12 May 2025 05:10 PM
share Share
Follow Us on
प्रमोद व विनोद बने साकची व सीतारामडेरा मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष

संगठन सृजन 2025 अभियान के तहत साकची प्रखंड कांग्रेस के दो मंडलों साकची व सीतारामडेरा का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। साकची मंडल का अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र जबकि सीतारामडेरा मंडल का अध्यक्ष विनोद कुमार यादव को चुना गया। चुनाव हाथ उठाकर हुआ। दोनों मंडलों में दो-दो उपाध्यक्ष और नौ-नौ महामंत्रियों का भी चुनाव किया गया है। इस प्रकार दोनों मंडलों की 12-12 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह चुनाव साकची प्रखंड कांग्रेस के पर्यवेक्षक सह प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश कुमार तिवारी की देखरेख में साकची में ठाकुरबाड़ी रोड स्थित सान्या काम्प्लेक्स में संपन्न हुआ। मौके पर साकची प्रखंड का भी पुनर्गठन किया गया।

अध्यक्ष तो धर्मा राव फिलहाल बने हुए हैं, हालांकि अन्य सभी पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। दीपक दास व पंचू राम उपाध्यक्ष चुने गये हैं। अगर सदस्यों की मर्जी होगी तो कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इस मौके पर सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष के रूप में महिला सुनीता ओझा को चुना गया। चयनित पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी का अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री परविंदर सिंह, प्रखंड संगठन प्रभारी राजेश चौधरी, वरिष्ठ नेता प्रभात रंजन श्रीवास्तव, हरिहर प्रसाद सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।