Asansol-Adra MEMU Passenger Train Cancellations from April 28 to April 30 2025 28 से 30 अप्रैल तक आसनसोल–आद्रा मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी, Jamtara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsAsansol-Adra MEMU Passenger Train Cancellations from April 28 to April 30 2025

28 से 30 अप्रैल तक आसनसोल–आद्रा मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी

जामताड़ा,प्रतिनिधि।दक्षिण पूर्व रेलवे पर आद्रा मंडल में 28.04.2025 से 04.05.2025 तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक की धोषणा की गई है। इस कारण ट्रेनों के परिचालन

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाMon, 28 April 2025 01:59 AM
share Share
Follow Us on
28 से 30 अप्रैल तक आसनसोल–आद्रा मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी

28 से 30 अप्रैल तक आसनसोल–आद्रा मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी जामताड़ा,प्रतिनिधि।

दक्षिण पूर्व रेलवे पर आद्रा मंडल में 28.04.2025 से 04.05.2025 तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक की धोषणा की गई है। इस कारण ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ेगा। यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने एक बयान जारी कर दी। उन्होने बताया कि 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर की 28.04.2025 से 30.04.2025 और 02.05.2025 से 04.05.2025 तक होने वाली यात्रा रद्द रहेगी। वहीं 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया आसनसोल मेमू पैसेंजर 04.05.2025 को होने वाली यात्रा रद्द रहेगी। बताया कि 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू पैसेंजर की 28.04.2025, 30.04.2025, 03.05.2025 और 04.05.2025 को होने वाली यात्रा आद्रा से आरंभ होगी। इस ट्रेन की आद्रा और आसनसोल के बीच यह ट्रेन सेवा रद्द रहेगी। इसके अलावा, 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस (04.05.2025 को होने वाली यात्रा) को लगभग 30 मिनट के लिए मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।