BJP Launches Cleanliness Campaign in Narayanpur to Honor Dr B R Ambedkar s Birth Anniversary भाजपा ने सम्मान अभियान के तहत चलाया स्वच्छता अभियान, Jamtara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsBJP Launches Cleanliness Campaign in Narayanpur to Honor Dr B R Ambedkar s Birth Anniversary

भाजपा ने सम्मान अभियान के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

नारायणपुर में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सम्मान अभियान शुरू किया। कोलहरिया गांव में स्वच्छता अभियान का नेतृत्व सुजाता सिंह भैया ने किया। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को अंबेडकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाSun, 13 April 2025 05:44 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने सम्मान अभियान के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

नारायणपुर, प्रतिनिधि। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सम्मान अभियान चलाया गया। इसके तहत नारायणपुर प्रखंड के कोलहरिया गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा के मंडल प्रभारी सुजाता सिंह भैया ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि 14 मार्च को संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती है। इस निमित इनके सम्मान में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा शाम में प्रतिमा स्थल ओर चौराहों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार को उनके जयंती के अवसर पर डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्र के प्रति बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। बाबा साहब का संपूर्ण जीवन शोषितों ओर वंचितों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। समाज को नई दिशा ओर दृष्टिकोण दिया। मौके पर नारायणपुर मंडल अध्यक्ष दीपक सिन्हा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी आनंद पोद्दार, प्रखंड मंत्री कालीचरण दास, जागेश्वर रजवार के अलावे ग्रामीण मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।