12वीं राष्ट्रीय गतका मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी श्रेया श्री
दिल्ली के तालकोटरा स्टेडियम में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय गतका मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में झारखंड की श्रेया श्री का चयन हुआ है। सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकेडमी में उन्हें सम्मानित किया गया। श्रेया ने कई...

जामताड़ा, प्रतिनिधि। दिल्ली के तालकोटरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय 12वीं राष्ट्रीय गतका मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकाडेमी एवं सेंट जोसेफ स्कूल के वर्ग अष्टम की छात्रा श्रेया श्री का झारखंड राज्य गतका टीम में चयन किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने की खुशी में श्रेया श्री को सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकाडेमी में शुक्रवार को सम्मानित किया गया। मौके पर कोच दीपक दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रेया श्री गतका मार्शल आर्ट के सफल खिलाड़ी हैं। इन्होंने विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने में सफल रहीं है। वहीं वर्ष 2020 में कोडरमा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक, 2022 में हजारीबाग में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्यपदक एवं पुनः 2023 में हजारीबाग में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने में सफल रहीं हैं।
इसके अलावे श्रेया श्री लगातार झारखंड टीम की और से राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2022 पंजाब, राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ 2023, राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2024 दिल्ली में एवं पुनः 2025 दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। मौके पर हॉकी जामताड़ा के सचिव भास्कर चांद, जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार , जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार सिंह , सेंट जोसेफ स्कूल के प्राचार्य फादर जोसेफ तपन, उपप्राचार्य फादर माइकल, सूरज कु.पासवान, राहुल सिंह, मधुसुधन दास आदि ने बधाई दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।