झारखंड में दर्दनाक घटना, छुट्टी में घर आए इंजीनियरिंग छात्र की कोयल नदी में डूबने से मौत
झारखंड में डूबने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक इंजिनीयरिंग का छात्र था, जबकि दूसरा नाबालिग लड़का। एक की मौत नदी में डूबने से हुई तो वहीं दूसरे की तालाब में नहाने के दौरान हुई।

झारखंड में डूबने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक इंजिनीयरिंग का छात्र था, जबकि दूसरा नाबालिग लड़का। एक की मौत नदी में डूबने से हुई तो वहीं दूसरे की तालाब में नहाने के दौरान हुई।
झारखंड के लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में जलस्रोत में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के मनहो कोयल नदी के जमुनादह के पास नहाने के क्रम में संजय गांधी पथ निवासी राजेश कुमार साहू के 21 साल के पुत्र आर्यन राज की मौत हो गई है। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।
आर्यन अपने अन्य तीन मित्रों के साथ कांति फॉल घूमने गया था। वहां से लौटने के क्रम में चारो दोस्त मनहो कोयल नदी के जमुना दह में नहाने उतर गए। वहां आर्यन डूब गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को नदी से बाहर निकाला गया। युवक के माता-पिता ने पुलिस के सहयोग से युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच करने के बाद डॉक्टरों ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया।
आर्यन इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। आर्यन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया है।
वहीं, दूसरी घटना में बीएस कालेज रोड गढ़ा टोली के एक नाबालिग लड़के की मौत नहाने के दौरान तालाब में डूबने से हो गई। लड़का जुरिया तालाब में नहाने गया था, जहां डूब जाने से उसकी मौत हो गई।