jharkhand weather many people died due to lightining thunderstorms with gusty winds झारखंड में आंधी-बारिश से तबाही; बिजली गिरने से 6 की मौत, आगे कैसा रहेगा मौसम?, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand weather many people died due to lightining thunderstorms with gusty winds

झारखंड में आंधी-बारिश से तबाही; बिजली गिरने से 6 की मौत, आगे कैसा रहेगा मौसम?

Jharkhand Mausam: झारखंड में रांची समेत विभिन्न जिलों में शनिवार को आंधी-बारिश से काफी नुकसान हुआ। सूबे में अलग-अलग जिलों में वज्रपात से छह लोगों की मौत हो गई। आगे कैसा रहेगा मौसम?

Krishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, रांचीSat, 17 May 2025 11:14 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड में आंधी-बारिश से तबाही; बिजली गिरने से 6 की मौत, आगे कैसा रहेगा मौसम?

झारखंड में रांची समेत विभिन्न जिलों में शनिवार को आंधी-बारिश के दौरान वज्रपात से छह लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। कई जिलों में बारिश के बीच 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे घरों के छप्पर उड़ गए। कई जगह सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। कई जिलों में आंधी की वजह से घंटों बिजली गुल रही।

हजारीबाग और बोकारो में मौत

वज्रपात से हजारीबाग के चलकुशा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि रांची के रातू में एक व्यक्ति की जान चली गई। पलामू के हुसैनाबाद में एक युवक की मौत हो गई। उधर, बोकारो के चंद्रपुरा घटियारी में मवेशी चरा रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग शनिचर महतो की जान चली गई। बोकारो के ही पेटरवार में ठनका की चपेट में आकर सात साल की सुशीता कुमारी की मौत हो गई।

हुसैनाबाद में तीन घायल

जामताड़ा थाना क्षेत्र के बोधबांध गांव में घर के समीप महुआ पेड़ की डाली उठाने गए एक व्यक्ति की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई। वज्रपात की चपेट में आने से पलामू के हुसैनाबाद में तीन लोग घायल हो गए। वहीं बरही के रसोइयाधमना पंचायत के लश्करी नदी के पास गुलाम मुस्तफा नामक 14 वर्ष का बालक घायल हो गया।

बोकारों में 44 मिमी बारिश

झारखंड के अन्य हिस्सों में भी आंधी-बारिश और वज्रपात की खबर है। शनिवार को सबसे अधिक बारिश बोकारों में 44 मिमी दर्ज की गई। देवघर में 16.5 मिमी, गोड्डा में 6 मिमी, हजारीबाग में 4.5 मिमी, रांची में 4.8 मिमी बारिश हुई। जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान साहिबगंज में 20.2 मिमी, सिमडेगा में 20.0 समेत अन्य जगहों पर हल्की बारिश हुई।

21 मई तक ऐसा ही मौसम

अगले चार दिन यानी 21 मई तक झारखंड अलग-अलग हिस्सों में आंधी के साथ बारिश, कहीं-कहीं वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

कहां कितना तापमान?

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को रांची समेत विभिन्न जिलों दोपहर तक लोगों को तपती धूप का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में मौसम में बदलाव से राहत मिली। शनिवार को मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 43.8, गढ़वा का 42.5, कोडरमा का 41, गोड्डा का 40.7, हजारीबाग का 39.9, चाईबासा 39.4, जमशेदपुर 38, रांची का 37.5, बोकारो का 34.1 डिग्री रहा।