आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, अगले 3 दिन इन जिलों में होगी बारिश; तूफानी हवाएं भी चलेंगी
Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश के साथ तूफानी हवाएं चलने की संभावना जताई है।

Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिन तक तेज बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रांची में गर्मी बढ़ते ही मंगलवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवा चली, जिससे यहां के तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट हुई। इस दौरान 15.6 मिमी बारिश हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन के दौरान झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। तेज हवा के साथ कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।
बारिश रांची के करीब सभी हिस्सों में हुई। इससे कुछ जगहों पर जलजमाव की भी स्थिति रही। स्टेशन रोड की नाली का पानी सड़कों पर बहने के कारण यहां से आवाजाही करनेवालों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रांची के आसपास के जिलों में भी बादल छाए और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। राजधानी समेत अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। लेकिन, तीन दिनों के बाद गर्मी बढ़ सकती है और तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को भी मिल सकती है, क्योंकि मॉनसून आने के बाद झमाझम बारिश होगी।
तीन दिन अधिकतम पारा में वृद्धि नहीं होगी : मौसम वैज्ञानिक
झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी में अगले तीन दिनों के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं होगी। इसके बाद तापमान बढ़ेगा।