रामायण को जानो प्रतियोगिता आयोजित
कोडरमा में विश्व हिंदू परिषद द्वारा विभिन्न स्कूलों में रामायण ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जयनगर प्रखंड के मॉडर्न किड्स विवेकानंद विद्यालय में 267 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर कई प्रमुख...

कोडरमा। विश्व हिंदू परिषद कोडरमा की ओर से जिले के विभिन्न स्कूलों में रामायण ज्ञान प्रतियोगिता हो रही है। जयनगर प्रखंड के मॉडर्न किड्स विवेकानंद विद्यालय में आयोजित परीक्षा में कई लोग शामिल हुए। दोनों विद्यालयों को मिलाकर 267 बच्चों एवं बच्चियों उपस्थिति रही l मौके पर जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद पंकज दुबे, जिला कोषाध्यक्ष सुनील दास, जिला कार्य समिति सदस्य महेश पांडे, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका कृति सुमन, प्रखंड अध्यक्ष महादेव शर्मा, कैलाश लाल मोदी, कृष्ण यादव, रानी कुमारी, जूही सुमन मोदी,राजेंद्र यादव ,कपिल देव, गंगा तिवारी, रोहन तिवारी,वंश तिवारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।