Vivo ला रहा X सीरीज का नया फोन, मिल सकता है 50MP का सेल्फी कैमरा, बैटरी 6500mAh की
वीवो X200 FE जल्द मार्केट में एंट्री कर सकता है। इसे NBTC के साथ कई और सर्टिफिकेशन प्लैटफॉर्म्स ने अप्रूव कर दिया है। लीक रिपोर्ट के अनुसार वीवो का यह फोन 50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा और 6500mAh की बैटरी से लैस होगा।
वीवो अपने एक और फ्लैगशिप कॉम्पैक्ट डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी इस अपकमिंग फोन का नाम Vivo X200 FE है। फोन की लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसी बीच यह फोन थाइलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन के डेटाबेस में लिस्ट हो गया है। यह जानकारी Xpertpick ने दी है। लिस्टिंग के अनुसार फोन का मॉडल नंबर V2503 है। इस लिस्टिंग के अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन की लॉन्च डेट ज्यादा दूर नहीं है। हालांकि, इसमें फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। फोन को यूरोप की EEC अथॉरिटी ने भी अप्रूव कर दिया है। इसका मतलब हुआ कि यह फोन यूरोप में भी लॉन्च होगा।

कुछ दिन पहले इस फोन को SIRIM और TUV सर्टिफिकेशन प्लैटफॉर्म पर भी देखा गया था। इस सब लिस्टिंग से यह तय माना जा रहा है कि फोन ग्लोबली लॉन्च होने वाला है। भारत में इसकी एंट्री जुलाई में हो सकती है। लीक रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में 50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा और 6500mAh की बैटरी जैसे धांसू फीचर देखने को मिल सकते हैं।
इन फीचर्स के साथ आ सकता है फोन
लीक रिपोर्ट के अनुसार वीवो X200 FE 6.31 इंच के LTPO OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। डिस्प्ले 1.5K रेजॉलूशन और 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे सकती है।
प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको डाइमेंसिटी 9400e चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन की बैटरी 6500mAh की हो सकती है। TUV सर्टिफिकेशन के अनुसार यह बैटरी 90 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम कर सकता है। भारत में यह फोन दो वेरिएंट 12जीबी+256जीबी और और 16जीबी+512जीबी में आ सकता है। इसकी कीमत 50 से 60 हजार रुपये के बीच हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन चीन में लॉन्च हुए वीवो S30 प्रो मिनी का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।