Police Recover 32 Cows and 2 Calves Arrest Smuggler in Koilwar ट्रक से 32 गाय और दो बछड़े बरामद, मवेशी तस्कर गिरफ्तार, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsPolice Recover 32 Cows and 2 Calves Arrest Smuggler in Koilwar

ट्रक से 32 गाय और दो बछड़े बरामद, मवेशी तस्कर गिरफ्तार

कोईलवर थाने की पुलिस ने तस्करी के लिए ले जायी जा रही 32 गाय और 2 बछड़ों को बरामद किया है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास ट्रक की जांच की गई। तस्कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराWed, 21 May 2025 09:01 PM
share Share
Follow Us on
ट्रक से 32 गाय और दो बछड़े बरामद, मवेशी तस्कर गिरफ्तार

आरा। कोईलवर थाने की पुलिस ने तस्करी के लिए ट्रक से ले जायी जा रही 32 गाय और दो बछड़ों को बरामद किया है। एक मवेशी तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास से मंगलवार की रात गाय और बछड़ों से लदे ट्रक को जब्त किया गया है। एसपी राज की ओर से बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी पुष्टि की गयी है। बताया गया कि मंगलवार की रात कोईलवर थाने को पुलिस सूचना मिली कि बक्सर-पटना फोरलेन के रास्ते ट्रक से तस्करी के लिए मवेशी ले जायी जा रही है।

सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास पहुंचे और जांच शुरू की गयी। उस दौरान सूचना के आधार पर पर एक ट्रक की तलाशी ली गयी, उसमें 32 गाय और दो बछड़े बरामद किये गये। उसके बाद तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर द्वारा मवेशी को बक्सर से लाने की बात कही गई है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। -------- हत्या के प्रयास का आरोपित 18 घंटे के अंदर गिरफ्तार आरा। जिले के नारायणपुर थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुख्य अभियुक्त को 18 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। वह मड़नपुर गांव निवासी सुरेंद्र साव का पुत्र ओम प्रकाश कुमार है। उसे बुधवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया गया। एसपी राज द्वारा की ओर से यह जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि मड़नपुर गांव निवासी स्व. ईश्वर दयाल सिंह के पुत्र संभल यादव की ओर से गांव के ओम प्रकाश कुमार से अपने घर में एक कमरा बनवाया गया था। उसका 11 सौ रुपया बकाया था। उसी 11 सौ बकाया रुपए विवाद में बुधवार की देर शाम संभल यादव सोच के लिए बधार में जा रहा था। तभी ओम प्रकाश कुमार की ओर से उसे घेर कर धारदार हथियार उसका गला काट दिया गया था। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उस मामले में जख्मी संभल यादव की ओर से ओम प्रकाश कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित ओम प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।