Shiv Mahapurana Katha Begins in Chahaniya Village with Devotees Participation भगवान शिव के दर्शन करने से ही लोगों का होता है कल्याण, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsShiv Mahapurana Katha Begins in Chahaniya Village with Devotees Participation

भगवान शिव के दर्शन करने से ही लोगों का होता है कल्याण

Chandauli News - फोटो-21-चहनियां के कैथी में शिवमहापुराण का कथा सुनाते संत शशिकांत महाराज फोटो-21-चहनियां के कैथी में शिवमहापुराण का कथा सुनाते संत शशिकांत महाराज फोटो

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीThu, 22 May 2025 04:10 AM
share Share
Follow Us on
भगवान शिव के दर्शन करने से ही लोगों का होता है कल्याण

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास खंड के कैथी स्थित गांव में जनकल्याण सेवा समिति और ग्रामीणों की ओर से आयोजित शिव महापुराण कथा का शुभारंभ मंगलवार की देर शाम को शुरू हुआ। उन्होंने व्यास पीठ का पूजन अर्चन कर कथा का प्रारंभ किया। कथावाचक ने कहा कि भगवान शंकर बड़े ही दयालु है। भक्तिभाव से उनके दर्शन करने सही मानव का कल्याण हो जात है। उन्होने कहा कि जो आडंबर से नही मात्र एक लोटा जल, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाते हैं भगवान शिव उसी से ही खुश हो जाते है। गले मे साँप, विष धारण करने वाले बड़े ही दयालु हैं।

आप एक बार महादेव का नाम लिया और दूसरी बार लिया तो महादेव ऋणी हो गये। कभी मन बहुत उदास हो तो महादेव के मन्दिर में जाकर बस दिल से कहना कि बाबा मैं बहुत दुखी हूं। आप देवो के देव महादेव है। आप जगत के पिता है। आप के बिना एक पत्ता नही हिल सकता है। वो विषधारी जरूर आपकी फरियाद जरूर सुनेंगे। जिसको मृत्यु और भय से बचना है वो शिव महापुराण की कथा सुने। ये जीवन कथा सुनने के लिए आये है। आप भजन भक्ति करने के लिए बुढ़ापे का इंतजार न करिये। जब समय तब महादेव को एक लोटा जल और बेलपत्र चढायें। कथा में पहले दिन पहुंचे प्रख्यात कथा वाचक संत शशिकांत महाराज का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।