Severe Water Crisis in Koderma PHED Forms Repair Gang for Hand Pumps कोडरमा में 527 चापाकल खराब , Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsSevere Water Crisis in Koderma PHED Forms Repair Gang for Hand Pumps

कोडरमा में 527 चापाकल खराब

कोडरमा में गर्मी के कारण पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। जल स्तर में गिरावट और 527 चापाकल खराब पड़े हैं। पीएचइडी ने चापाकल मरम्मति के लिए गैंग बनाया है, जो 24 घंटे के भीतर मरम्मति करने का काम...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाFri, 25 April 2025 02:14 AM
share Share
Follow Us on
कोडरमा में 527 चापाकल खराब

कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा में गर्मी शुरू होते हीं कई क्षेत्रों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। लोगों को पानी के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। चापकलों पर गर्मी में भीड़ देखी जाती है। जिले में विभिन्न क्षेत्रों में जल स्तर में भी गिरावट आई है। विभिन्न क्षेत्रों में करीब एक मीटर जल स्तर में गिरावट आई है। जिले में 527 चापाकल खराब पडे हैं, जिसकी साधारण मरम्मति की जरूरत है। हालांकि पीएचइडी द्वारा कई चापाकलों का मरम्मति का कार्य किया गया है। गर्मी में चापाकल खराब होने की शिकायत लगातार मिलती है। इसको देखते हुए विभाग ने सभी प्रखंडों में चापाकल गैंग बनाया है। सूचना मिलते हीं चापाकल की मरम्मति का कार्य किया जा रहा है। विभाग ने चापाकल और जल समस्या को लेकर कंट्रोल रूम की स्थापना किया है। इसमें विभाग के जेईई समेत अन्य कर्मियों के नंबर जारी किया गया है। इसमें लोग अपना कम्पलेन कर सकते हैं, जिसमें तत्काल मरम्मति का कार्य किया जा सके। वैसे जलमिनार जो साधारण मरम्मति के कारण बंद पड़े हैं, उस पर भी कार्य किया जा रहा है।

चापाकल मरम्मति के लिए विभाग सक्रिय : ईई

पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता अनूज कुमार ने बताया कि गर्मी में पानी की समस्या न हो, इसके लिए विभाग चापकल मरम्मति के लिए गैंग बनाया है। गैंग द्वारा लगातार शिकायत के बाद 24 घंटे के अंदर इसकी मरम्मति की जा रही है। जबकि कंट्रोल रूम को भी सक्रिय किया गया है, ताकि शिकायत पर इसकी तत्काल मरम्मति किया जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।