Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsShubham Singh Rajput Selected for Under-19 Kho-Kho at National School Games 2024-25
छात्र शुभम का चयन अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता में
68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2024-25 में सर्वोदय प्लस टू हाई स्कूल मरकच्चो के छात्र शुभम सिंह राजपूत का अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वह झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल के...
Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाThu, 1 May 2025 12:07 AM

मरकच्चो निज प्रतिनिधि। नई दिल्ली में आयोजित 68 वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2024 -25 में सर्वोदय प्लस टू हाई स्कूल मरकच्चो के छात्र शुभम सिंह राजपूत का चयन अंडर-19 खो - खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शुभम सिंह राजपूत नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगा। झारखंड टीम में चयन होने पर छात्र शुभम सिंह राजपूत को स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य संतोष प्रसाद ,शारीरिक शिक्षा शिक्षक संजय कुमार यादव व स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने शुभम को बधाई दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।