Chandwa Police Arrests Sanjay Munda for Alleged Sexual Assault on Minor नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोपी को जेल, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsChandwa Police Arrests Sanjay Munda for Alleged Sexual Assault on Minor

नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोपी को जेल

चंदवा पुलिस ने नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोप में संजय मुंडा को गिरफ्तार किया। किशोरी ने संजय के खिलाफ आवेदन दिया था, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाया, जिसमें...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSun, 27 April 2025 06:21 PM
share Share
Follow Us on
नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोपी को जेल

चंदवा प्रतिनिधि। चंदवा पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर नाबालिग के साथ यौन शोषण के एक मामले में आरोपी संजय मुंडा, पिता करमा मुंडा को थाना क्षेत्र के आरा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार संजय मुंडा के विरुद्ध एक किशोरी ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था। इसी के आलोक में चंदवा थाना कांड संख्या 93/25 में संजय के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। छापामारी अभियान में चंदवा थाना के अधिकारी व जवान शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।