सरईडीह के भाजपा कार्यकर्ता की ईलाज के दौरान रांची में मौत
ग्राम सरईडीह के अभय सिंह (55) की मौत रांची में इलाज के दौरान हो गई। उनके पुत्र प्रकाश ने बताया कि अभय पिछले कई माह से बीमार थे। रविवार को अचानक उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। अंतिम...

बेतला, प्रतिनिधि। ग्राम सरईडीह के अधेड़ अभय सिंह 55 वर्ष की मौत बीते रविवार को ईलाज के दौरान रांची में हो गई। इसबारे में मृतक के पुत्र प्रकाश सिंह ने बताया कि अभय पिछले कई माह से बीमार और इलाजरत थे। उनका ईलाज भीलौर के बाद रिम्स रांची में चल रहा था। इसी दौरान बीते रविवार को उन्होंने अचानक दम तोड़ दिया। बाद में परिजन शव को देर रात सुरक्षित वाहन से घर (ग्राम सरईडीह) लाए। शव के घर पहुंचते ही परिवार मे कोहराम मच गया। पत्नी, पुत्र और परिजन चीत्कार मारकर रोने लगे। यह हृदय विदारक दृश्य देख वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। शायद ही ऐसा कोई होगा,जिसकी आंखें नम न हुई हों। बाद में परिजनों ने स्थानीय औरंगानदी श्मशान घाट पर सोमवार को शव का अंतिम संस्कार किया। दाह-संस्कार में मनिका के पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह,केचकी मुखिया बुद्धेश्वर सिंह,बेतला के पूर्व मुखिया संजय सिंह,भाजपा नेता ईश्वरी सिंह,मनोज प्रसाद,अशोक प्रसाद,कमलेश यादव,सखीचंद प्रसाद समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के कई गणमान्य शामिल थे। वहीं पूर्व विधायक हरिकृष्ण ने कहा कि भाजपा के अभय सिंह जैसे समर्पित कार्यकर्ता की मौत पार्टी के लिए बेहद दु:खद है। इधर अभय की हुई असामयिक मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है तथा गांव के लोग गमगीन हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।