Teenager Assaulted Quick Arrest of Accused in Dhangaai Police Station Area छेड़खानी केस दर्ज होने के छह घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsTeenager Assaulted Quick Arrest of Accused in Dhangaai Police Station Area

छेड़खानी केस दर्ज होने के छह घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार

धनगांई थाना क्षेत्र में एक किशोरी से शादी समारोह से लौटते समय छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया। आरोपी महेंद्र मांझी को पुलिस ने केस दर्ज होने के छह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। युवती के विरोध...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSun, 25 May 2025 08:36 PM
share Share
Follow Us on
छेड़खानी केस दर्ज होने के छह घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार

धनगांई थाना क्षेत्र के एक इलाके में शादी समारोह से लौट रही किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट मामले के आरोपी को पुलिस ने केस दर्ज होने के छह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी तुलाचक गांव का महेंद्र मांझी बताया जाता है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र एक युवती से छेड़छाड़ करने लगा। जिसका युवती ने विरोध किया। इसके बाद महेंद्र ने युवती की पिटाई भी कर दी। संबंधित मामले को लेकर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके आलोक में पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाना लाई। बाद में आवश्यक पूछताछ के बाद महेंद्र को जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।